17 Views
रायपुर, 18 अक्टूबर (हि.स.)।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज बुधवार को एक दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे कवर्धा और लोरमी में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आम सभा को संबोधित करेंगे। भजपा कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे हिमंता बिस्वा सरमा रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से ही हैलीकॉप्टर से कवर्धा जायेंगे।वे दोपहर 01 बजे भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के साथ रोड शो में शामिल होंगे। कवर्धा में आमसभा को भी संबोधित करेंगे।दोपहर करीब 03 बजे सीएम हिमंत कवर्धा से लोरमी पहुंचेंगे।लोरमी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ विजय विश्वास सम्मेलन में शामिल होंगे और आमसभा को भी संबोधित करेंगे। शाम करीब 05 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।