फॉलो करें

असम में प्रतिदिन हाे रहा एक पुल व 15 किमी सड़क का निर्माण: मुख्यमंत्री

358 Views

दिव्यांग निरंजन को मुख्यमंत्री ने साैंपा ई-रिक्शा

गुवाहाटी, 5 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य में एक संगठित विकास की गति है। असम में विकास वर्तमान में अभूतपूर्व गति और पैमाने पर चल रहा है। राज्य में वर्ष 2021 से प्रतिदिन एक पुल और लगभग 15 किमी प्रतिदिन सड़क का निर्माण हो रहा है।

बुधवार काे मुख्यमंत्री डाॅ सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सरकार की उपलब्धियों और राज्य में तेज गति से हो रहे विकास पर प्रकाश डाला है। उन्हाेंने लिखा कि राज्य में एक संगठित विकास की गति है। असम में विकास वर्तमान में अभूतपूर्व गति और पैमाने पर चल रहा है। उन्होंने बताया है कि वर्ष 2021 से प्रतिदिन एक पुल और लगभग 15 किमी प्रतिदिन सड़क का निर्माण हो रहा है। इस प्रकार बीते वर्ष दिसंबर माह तक कुल 1,236 पुल और 18,000 किलोमीटर सड़क को आम लोगों की सेवा में समर्पित किया जा चुका है। यह नए असम के विकास के लिए एक नई दृष्टि है।

मुख्यमंत्री डाॅ सरमा ने एक अन्य पोस्ट में बताया है कि असम और पूर्वोत्तर में रेलवे नेटवर्क पिछले दशक में 1,824 किमी बढ़ा है। यह संख्या श्रीलंका के कुल रेलवे नेटवर्क से भी अधिक है। यह मोदी सरकार के पूर्वोत्तर में महत्व का प्रभाव है। वर्ष 2025-26 के लिए 10,440 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, असम में 50 अमृत भारत स्टेशन के साथ ही और काफी परियोजनाओं का आवंटन किया गया है।

आज अमुख्यमंत्री ने दिसपुर स्थित अपने आवास पर दिव्यांग निरंजन को एक ई-रिक्शा प्रदान किया। इस माैके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आवश्यकता के महत्व को समझते हुए किए गए वादे को पूरा कर शांति महसूस कर रहा हूं। उम्मीद है, यह छोटा सा समर्थन निरंजन और उनके परिवार के दिन-प्रतिदिन के जीवन में अधिक राहत और सुविधा सुनिश्चित करेगा।दरअसल, दिव्यांग निरंजन के पिता ने अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने-जाने में मदद के लिए एक ई-रिक्शा के लिए मुख्यमंत्री को आवेदन किया था।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल