शहर के कचहरी घाट में भयंकर भूकटाव

बरसात के दिनों में असम में ब्रह्मपुत्र नदी का तांडव से बाढ़ का प्रकोप होता आया है। मगर इस बार सुखे के मौसम में डिब्रूगढ़ शहर के समीप से बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी ने भयंकर रुप धारण कर लिया है। शहर के कचहरी घाट में ब्रह्मपुत्र नदी के भूकटाव से नदी की दुरी सुरक्षा बांध से मात्र 5 मीटर रह चुकी है।कल रात से हो रहे भूकटाव में 150 मीटर जमीन ब्रह्मपुत्र नदी में समा गया।अभी भी धीमी गति से भूकटाव हो रहा है। जल सम्पद विभाग जीओ बेग और मेगा जीओ बेग नदी में डालकर भूकटाव को रोकने का प्रयास कर रही है।आज सुबह डिब्रूगढ़ जिला उपायुक्त विश्वजीत पेगु ने स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि भूकटाव को रोकने के लिए सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जल संसाधन मंत्री ने पार्कूपाईन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय हो कि कचहरी घाट में केन्द्रीय सरकार के करोड़ों रुपए की योजना शिशु उद्यान का काम चल रहा है। यह प्रोजेक्ट असम के मुख्यमंत्री तथा वर्तमान केन्द्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के समय शुरू हुआ था। मगर दुर्भाग्यवश यहां अभी तक एक दीवार का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। यह प्रोजेक्ट सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया है।
इसी तरह भूकटाव होता रहा तो डिब्रूगढ़ सुरक्षा बांध को नुक़सान पहुंचने की स्थिति में शहर खतरे में पड़ जायेगा।इसको लेकर शहर वासियों में चिंता की लकीरें खींच गयी है।