फॉलो करें

एससी मोर्चा के साधारण संपादक शंकु दास का निधन

60 Views
भारतीय जनता पार्टी के बदरपुर नगर मंडल समिति के अनुसूचित जाति मोर्चा के साधारण संपादक शंकु दास नहीं रहे। जडिंस और लीवर की समस्या के चलते सोमवार सुबह करीब १० बजे शिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका निधन हो गया। मृत्यु के समय उनकी आयु ३५ वर्ष थी। उनके परिवार में पत्नी,एक बच्चा और उनके रिश्तेदार हैं। शंकू दास की असामयिक मृत्यु से बदरपुर रेलवे कॉलोनी में गहरा शोक छाया है। वह सबका पसंदीदा थे। वे बदरपुर डॉ. बी आर अंबेडकर सोसायटी के सचिव थे। उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए असम प्रदेश भाजपा नेता बिश्वरूप भट्टाचार्य, दीपक देव, एससी मोर्चा के मिथुन शुक्लवैद्य, युवा मोर्चा के अध्यक्ष आशीष दास, सूरज सूत्रधर, बदरपुर टाउन मंडल भाजपा अध्यक्ष रूपन कुमार पाल और अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल