फॉलो करें

करीमगंज हॉकी एसोसिएशन ने बदरपुर में सेल्फी पॉइंट स्थापित किया

62 Views
टोकिउ ओलंपिक के लिए भारतीय टीम को बधाई देकर करीमगंज हॉकी एसोसिएशन ने बदरपुर में सेल्फी पॉइंट स्थापित किया। बदरपुर सार्कल अधिकारी तउवाहिर आलम ने मंगलवार सुबह नबीन चंद्र कॉलेज परिसर में सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। इस मौके पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम में बोलते हुए सार्कल अधिकारी तउवाहिर आलम ने कहा कि भारतीय टीम इस साल के ओलंपिक खेलों में काफी उम्मीद लेकर जा रहा है। इन खिलाड़ियों को उत्साहित करना कर्तव्य है। उन्होंने सेल्फी पॉइंट बना कर आगे आने के लिए हॉकी एसोसिएशन की प्रशंसा की। जातीय रेफरी निर्मल भट्टाचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि,  बक्सिंग खेलोबाड़ के रूप में लभलिना बरगोहाई टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली असम की एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनकी सफलता की कामना के लिए विशेष प्रार्थना करने के लिए उन्होंने कहा। विशिष्ट हॉकी कोच संजीत पांडे ने कहा कि, भारत की पुरुष एवं महिला हॉकी टीमें इस साल के खेलों में हिस्सा लेंगे। उन्हें उम्मीद है कि मनदीप सिंह एवं रानी रामपाल के नेतृत्व वाली दो टीमों को सफलता मिलेगी।  उन्होंने कहा, “हमें केवल हॉकी ही नहीं, सभी इभेंट के खिलाड़ियों की सफलता के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।” इसके अलावा नवीन चंद्र कॉलेज के अध्यक्ष ड. मर्तुजा हुसैन, करीमगंज हॉकी टीम के अधिनायक एमाद उद्दीन, करीमगंज हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष सहिरुल इस्लाम बकुल, करीमगंज हॉकी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पिंटू शुक्लवैद्य, सदस्य सेलीम आहमेद प्रमुख ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन हॉकी एसोसिएशन के सदस्य ताज उद्दीन ने किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल