काछाड़ में आज पाए गए 75 कोरोना पॉजिटिव, चिकित्सा रत 357

0
624
काछाड़ में आज पाए गए 75 कोरोना पॉजिटिव, चिकित्सा रत 357
काछाड़ में भी कोरोना का आतंक बढ़ता जा रहा हैं। आज काछाड़ में कुल 75 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 35 आरटी पीसीआर और 40 आर ए टी टेस्टेड है। काछाड़ में कोविड-19 संक्रमण के दूसरे लहर ने आम जनता में बेचैनी बढ़ा दी है। कोविड से काछाड़ में अब तक 38 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 12012 पहूंच गई। अभी 357 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। अबतक 11617 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 1733 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 40 पॉजिटिव पाए गए।
40 पॉजिटिव आर ए टी टेस्ट में पाए गए। 357 सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 22, अन्य में 27 तथा होम आइसोलेशन में 308 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के डीएसओ आईडीएसपी डा. इब्राहिम अली ने प्रदान की।
पुरे असम में आज 72405 टेस्ट का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें 2384 पॉजिटिव पाए गए जिसमें अकेले कामरूप मेट्रो से 883 पॉजिटिव पाए गए। आज कोविड से 12 की मौत हो गई। असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here