फॉलो करें

तालिबान का समर्थन करने के आरोप में बराक घाटी से चार गिरफ्तार

61 Views
असम में अब तक तालिबान को समर्थन करने वाले आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से चार बराक घाटी के हैं।
काछाड़ जिला पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर ने पुष्टि की कि सोनाई थाना क्षेत्र के नागदिर ग्राम चतुर्थ खंड के निवासी जालालुद्दीन मजूमदार के बेटे जायेद मजूमदार को तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा करने से संबंधित एक आपत्तिजनक पोस्ट के लिए रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गिरफ्तार किया गया है।
हाइलाकान्दी जिला पुलिस अधीक्षक गौरव उपाध्याय ने भी पुष्टि की कि तालिबान से सहानुभूति रखने वाले हाइलाकांन्दी थाना क्षेत्र के अधीन बोयालिपार के बरजोराई गांव के निवासी मोहम्मद अब्दुस सलाम लस्कर के 23 साल उम्र के बेटे नदीम आख्तार लस्कर को रविवार रात में गिरफ्तार किया गया है। फेसबुक पर तालिबान के पक्ष में सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ केस संख्या 755/2021 U/S 120(B)/153(A)/505(1)(c)/505(2) IPC के साथ धारा 39 UA(P) एक्ट 1967 मामला दर्ज किया गया है। नदीम आख्तार तेजपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स के तीसरे सेमेस्टर में हैं।
करीमगंज जिला पुलिस अधीक्षक पद्मनाभ बरुआ ने कहा कि सोशल मीडिया पर तालिबान समर्थक पोस्ट करने के लिए करीमगंज जिले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। राताबारी थाना क्षेत्र के पाठाखाउरी इलाके से 25 साल उम्र की मुजीब उद्दीन को गिरफ्तार किया है पुलिस ने। उनके खिलाफ राताबारी पीएस में केस नंबर 365/21 दर्ज किया गया है। इसके अलावा बदरपुर थाना क्षेत्र के बरतल इलाके के निवासी 18 साल उम्र की मर्तुजा आहमद को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ बदरपुर पीएस में केस नंबर 198/21 दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल