फॉलो करें

नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी

1,841 Views

काठमांडू, 28 मई (हि.स.)। नेपाल और चीन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी की जा रही है। इसके लिए चीन की जनमुक्ति सेना का एक प्रतिनिधिमंडल नेपाल आया है। इस वर्ष यह संयुक्त सैन्य अभ्यास नेपाल में ही होना है।

चीन की जनमुक्ति सेना के झिंजियांग (XinJiang) मिलिट्री कमांड का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार से नेपाली सेना के साथ इस वर्ष होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी के लिए आयोजित सम्मेलन में सहभागी हो रहा है। नेपाल और चीन के बीच सागरमाथा फ्रेंडशीप 2025 नाम से संयुक्त सैन्य अभ्यास होना है। यह दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का पांचवा संस्करण है। 2017 से शुरू हुआ यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 2019 तक लगातार चला लेकिन कोरोना महामारी की वजह से 2020 से 2023 तक नहीं हो पाया। पिछले वर्ष यह चीन में हुआ था। इस वर्ष यह नेपाल में होना तय हुआ है। इसकी तैयारी को लेकर नेपाली सेना के मुख्यालय में बुधवार से दो दिनों के लिए इनीशियल प्लानिंग कॉन्फ्रेंस हो रही है। इसमें सैन्य अभ्यास के स्थान और तिथि के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

नेपाली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल गौरव के सी ने बताया कि संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान एंटी टेररिस्ट अभियान का अभ्यास मुख्य रूप से किया जाएगा। इसके अलावा विपद व्यवस्थापन का अभ्यास भी किया जाना तय हुआ है।

पिछले वर्ष चीन के छंगदू शहर में हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान भी आतंकवाद विरोधी अभियानों के विषय के तहत हुआ था। इनमें हल्के हथियारों का इस्तेमाल, आतंकवाद विरोधी समूह की रणनीति, ड्रोन संचालन, आपातकालीन बचाव अभ्यास शामिल था।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल