फॉलो करें

पाकिस्तान के समर्थन में टिप्पणी करने वाले दो और गिरफ्तार

100 Views

अब तक 50 आरोपित गिरफ्तार

गुवाहाटी, 11 मई (हि.स.)। पाकिस्तान के समर्थन में टिप्पणी करने वाले देश के अंदर दुश्मनों के खिलाफ असम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि बिश्वनाथ पुलिस ने जब्बू इस्लाम तथा मोरीगांव पुलिस ने रुहुल अमीन को गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया है कि इन दो गिरफ्तारियों के साथ अब तक इस अभियान के दौरान राज्य में गिरफ्तार गद्दारों की संख्या 50 हो गयी है। उन्होंने बताया है कि असम पुलिस का यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। साथ ही कहा है कि हम अपने राज्य में पाकिस्तान समर्थकों को हिरासत में रखने के अपने मिशन को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पुलिस दोनों से आगे की कार्रवाई के लिए सघन पूछताछ जारी रखे हुए है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल