पिछले 24 घंटे में काछाड़ में 160, हाइलाकांदी में 34 कोरोना पॉजिटिव

0
390
पूर्वोत्तरः कोरोना संक्रमण की रफ्तार में नहीं आ रही कमी
प्रे. सं. शिलचर, 14 जून: बराक घाटी के काछाड़ में 160 पॉजिटिव और हाइलाकांदी में 34 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज पाए गए। आज काछाड़ में कुल 160 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 79 आरटी पीसीआर और 81 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 148 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 24 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 15173 पहूंच गई। अभी 2298 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। आज 290 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। आज 5912 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 881 पॉजिटिव पाए गए। उपरोक्त जानकारी काछाड़ जिला प्रशासन ने प्रदान की।
 हाइलाकांदी में अब तक कुल 7166 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। आज 34 पॉजिटिव पाए गए। आज 2253 रैपिड टेस्ट किया गया। 746 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 36 मरीजों की जान ले ली। हाइलाकांदी में आज 49 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here