फॉलो करें

पूर्वोत्तरः कोरोना संक्रमितों की संख्या 330254 हुई

287 Views

गुवाहाटी, 05 जनवरी (हि.स.)। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 125 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 330254 हो गई है जिसमें 322562 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 210 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 3884 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2208 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना संक्रमित 36 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 216340 है जबकि 212196 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 67 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1740 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1054 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना संक्रमित 01 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33280 है जबकि 32792 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 83 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 382 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 51 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 28332 है जबकि 26862 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 47 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1109 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 361 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में 09 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16741 है जबकि 16598 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 87 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 22 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13482 है जबकि 13204 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 139 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 139 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 05 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11935 हो गई है। 11551 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 09 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 173 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 79 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 01 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 5921 हो गई है। 5212 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 22 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 485 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 129 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में नये मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4223 हो गई है। 4147 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 26 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 68 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 08 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल