फॉलो करें

बदरपुर घाट जंगला कालीबाड़ी में ८१ वें मकर संक्रांति विश्व शांति यज्ञ एवं मेले का आयोजन

505 Views
प्रे.स. बदरपुर, 31 दिसंबर : ८१ वें मकर संक्रांति वार्षिक महोत्सव के अवसर पर बदरपुर घाट के प्राचीन ऐतिहासिक जंगला कालीबाड़ी में विश्व शांति यज्ञ एवं मेले का आयोजन किया गया है। मंदिर एवं उत्सव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस वार्तालाप कर यह जानकारी दी। इसमें उन्होंने बताया कि,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर बदरपुर घाट के जंगला कालीबाड़ी में दो दिवसीय विश्व शांति यज्ञ एवं मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि, इस कार्यक्रम की शुरुआत मकर संक्रांति के दिन मंगल घट भरकर की जायेगी। इसके अलावा महाप्रसाद वितरण के साथ-साथ आकर्षक रोशनी भी की आयोजन किया गया है। प्रबंधन एवं महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं को इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इस प्रेस वार्तालाप में जंगला कालीबाड़ी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनुप चंद दप्तरी, संपादक मोनिंद्र मालाकार, उत्सव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विश्वरूप भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष नरेन साहा और चंदन सेन, बदरपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष सितांशु रॉय, उत्सव समिति के संपादक तथा बदरपुर पंचग्राम मंडल भाजपा अध्यक्ष मिठुन शुक्लबैद्य, सह संपादक आशीष दास एवं अन्य उपस्थित थे। उल्लेख है कि विश्व शांति के लिए होने वाले इस वार्षिक यज्ञ में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु जुटते हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल