बरपेटा में 64 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने  मनाया 75 वॉ स्वतंत्रता दिवस

0
89
बरपेटा में 64 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने  मनाया 75 वॉ स्वतंत्रता दिवस
64 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,(बारामा) कैंप हावली (असम) द्वारा देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे वाहिनी के कमांडेंट नन्द किशोर टम्टा ने राष्ट्रीय ध्वज फ़हराया एवं जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई । इस अवसर पर कमांडेंट नन्द किशोर टम्टा ने सभी अधिकारीयों, अधीनस्थ अधिकारीयों,जवानों एवं उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कमांडेंट नन्द किशोर टम्टा ने महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल, बल मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा भेजे गये देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन पत्र को पढ़कर सुनाया |
कमांडेंट महोदय ने बल के सभी सदस्यों से बल तथा वाहिनी के उत्थान के लिए प्रयासरत रहने तथा वाहिनी को नित नई ऊंचाईयों तक पहचानें हेतु मार्गदर्शित किया।
उक्त अवसर पर 64 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के उप-कमांडेंट संदीप पूनिया ने भी वाहिनी की उपलब्धियों का बखान किया। तथा खुशी का इजहार करते हुए कहा कि वाहिनी के कमांडेंट नंद किशोर टम्टा महोदय को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (PPMDS) से सम्मानित किया गया है। कमांडेंट नंद किशोर टम्टा मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के निवासी हैं। तथा इससे पहले भी इन्हें उत्कृष्ट सेवा कार्यो के लिए भारतीय पुलिस पदक, महानिदेशक गोल्डन डिस्क, महानिदेशक सिल्वर डिस्क जैसे पदकों से सम्मानित किया जा चुका हैं । इसके अलावा इन्हें प्रशिक्षण, ऑपरेशन और कुशल प्रबंधन में बेहतरीन कार्यो के लिए वरिष्ठ अधिकारीयों से कई प्रशस्ति पत्र भी मिल चुके हैं । इनके अलावा वाहिनी के उप-निरीक्षक (सामान्य सेवा) धरम सिंह को भी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (PMMS) से सम्मानित किया है। जो कि 64 बटालियन सशस्त्र सीमा बल के लिए बहुत गर्व कि बात है।
 64 बटालियन सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस के उक्त कार्यक्रम में जोनाक फाउंडेशन (NGO) के प्रेसिडेंट सफीक कमल एवं हाई स्कूल बरपेटा के शिक्षक,कर्मचारी और विद्यार्थीयों ने भी भाग लिया।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 64 बटालियन सशस्त्र सीमा बल अपने पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाते हुए वाहिनी मुख्यालय के आस पास के क्षेत्रों में पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही साथ भारत-भूटान सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के बी.ओ.पी. में भी पौधारोपण किया गया। जिसमें 64 वीं वाहिनी द्वारा निर्धारित 15500 पौधा रोपण का लक्ष्य भी आज पूरा कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here