फॉलो करें

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 877 कोरोना पॉजिटिव, मौत का आंकड़ा पहूंचा 100

45 Views

प्रे. सं. शिलचर, 26 मई: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप गौहाटी और कई स्थान पर घट रहा है किंतु बराक घाटी में दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 877 पाई गई।  काछाड़ में 602 पॉजिटिव, करीमगंज में 126 और हाइलाकांदी में 149 कुल 877 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीजों की संख्या 4366 हैं। 411 मरीजों को 24 घंटे में डिस्चार्ज किया गया। बराक घाटी में अब तक 100 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 24 मई को काछाड़ में कुल 602 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 164 आरटी पीसीआर और 438 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 59 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 7 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 7633 पहूंच गई। अभी 2665 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा  चल रही है। अबतक 4909 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। मंगलवार को 7061 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 438 पॉजिटिव पाए गए। सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 282, अन्य में 216 तथा होम आइसोलेशन में  2167 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के मीडिया एक्सपर्ट सुमन चौधरी ने प्रदान की। करीमगंज में 26 मई को 16 मरीजों को डिस्चार्ज  किया गया है। नए 126 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 842 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 2822 टेस्ट का रिजल्ट आया। करीमगंज में अब तक 20 करोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। हाइलाकांदी में अब तक कुल 5606 कोरोना पॉजिटिव  पाए गए। हाइलाकांदी में आज 149 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 129 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 1276 रैपिड टेस्ट किया गया। 859 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 21 मरीजों की जान ले ली। हाइलाकांदी में आज 23 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल