बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 138 कोरोना पॉजिटिव, असम में 2236

0
422
बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 613 कोरोना पॉजिटिव, असम में 5657
प्रे. सं. शिलचर, 21 दिसंबर: असम में भी कोरोना का आतंक बढ़ता जा रहा हैं। कोविड-19 संक्रमण के दूसरे लहर ने आम जनता में बेचैनी बढ़ा दी है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 138 पाई गई। आज काछाड़ में 108 पॉजिटिव, करीमगंज में 21 और हाइलाकांदी में 09 कुल 138 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए।
 आज काछाड़ में कुल 108 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 29 आरटी पीसीआर और 79 आरएटी टेस्टेड है। कोविड से काछाड़ में अब तक 38 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 12094 पहूंच गई। अभी 411 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। अबतक 11645 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 1373 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 79 पॉजिटिव पाए गए। 411 सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 22, अन्य में 27 तथा होम आइसोलेशन में 362 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के डीएसओ आईडीएसपी डा. इब्राहिम अली ने प्रदान की।
आज करीमगंज में 3940 लोगों का कोविड परीक्षण किया गया, जिसमें 21 पॉजिटिव मरीज मिला। 89 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 38 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
हाइलाकांदी में आज 09 पॉजिटिव पाए गए। अब तक कुल 3418 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए गए। 3360 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 35 कोरोना मरीजों की चिकित्सा जारी है।
पुरे असम में आज 69094 टेस्ट का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें 2236 पॉजिटिव पाए गए जिसमें अकेले कामरूप मेट्रो से 815 पॉजिटिव पाए गए। आज कोविड से 14 की मौत हो गई। असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here