फॉलो करें

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 731 कोरोना पॉजिटिव

45 Views

प्रे. सं. शिलचर, 5 जून: बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 731 पाई गई।  काछाड़ में 599 पॉजिटिव, करीमगंज में 70 और हाइलाकांदी में 62 कुल 731 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीजों की संख्या 5762 हैं। 658 मरीजों को 24 घंटे में डिस्चार्ज किया गया। बराक घाटी में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु का आंकड़ा 189 तक पहुंच चुका है। आज काछाड़ में कुल 599 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 146 आरटी पीसीआर और 453 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 119 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 19 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 12547 पहूंच गई। अभी 3281 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। आज 447 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। आज 8852 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 453 पॉजिटिव पाए गए।  उपरोक्त जानकारी काछाड़ जिला प्रशासन ने प्रदान की।

करीमगंज में 31 मई को 89 मरीजों को डिस्चार्ज  किया गया है। नए 70 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, 1169 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 3556 टेस्ट का रिजल्ट आया। करीमगंज में अब तक 40 करोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

हाइलाकांदी में अब तक कुल 6671 कोरोना पॉजिटिव  पाए गए। आज 62 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 60 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 1808 रैपिड टेस्ट किया गया। 1312 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 30 मरीजों की जान ले ली। हाइलाकांदी में आज 122 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल