Follow Us

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 505 कोरोना पॉजिटिव पाए गए

4 Views

प्रे. सं. शिलचर, 15 जून: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप गौहाटी और कई स्थान पर घट रहा है। अब बराक घाटी में भी पिछले दो-तीन दिन से संक्रमण में कमी आ रही थी। आज एक बार फिर बढ़ गया। ‌बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 505 पाई गई।  काछाड़ में 379 पॉजिटिव, करीमगंज में 74 और हाइलाकांदी में 52 कुल 505 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीजों की संख्या 4179 हैं। 415 मरीजों को 24 घंटे में डिस्चार्ज किया गया।

आज काछाड़ में कुल 379 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 82 आरटी पीसीआर और 297 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 151 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 25 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 15552 पहूंच गई। अभी 2375 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा  चल रही है। आज 299 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। आज 7773 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 297 पॉजिटिव पाए गए।  उपरोक्त जानकारी काछाड़ जिला प्रशासन ने प्रदान की।

करीमगंज में आज 60 मरीजों को डिस्चार्ज  किया गया है। नए 74 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 1064 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 3632 टेस्ट का रिजल्ट आया।

हाइलाकांदी में अब तक कुल 7218 कोरोना पॉजिटिव  पाए गए। आज 52 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 49 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 1958 रैपिड टेस्ट किया गया। 740 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 38 मरीजों की जान ले ली। हाइलाकांदी में आज 56 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल