Follow Us

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 155 कोरोना पॉजिटिव, असम में 3132

9 Views
प्रे. सं. शिलचर, 27 अप्रैल: असम में कोरोना का आतंक बढ़ता ही जा रहा हैं। कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर ने असम में बेचैनी बढ़ा दी है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 155 पाई गई। आज काछाड़ में 115 पॉजिटिव, करीमगंज में 24 और हाइलाकांदी में 16 कुल 128 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए।
आज काछाड़ में कुल 115 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 65 आरटी पीसीआर और 50 आरएटी टेस्टेड है। कोविड से काछाड़ में अब तक 39 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 12411 पहूंच गई। अभी 559 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। अबतक 11813 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 1389 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 50 पॉजिटिव पाए गए। 559 सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 57, अन्य में 58 तथा होम आइसोलेशन में 444 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के डीएसओ आईडीएसपी डा. इब्राहिम अली ने प्रदान की।
आज करीमगंज में 1738 लोगों का कोविड परीक्षण किया गया, जिसमें 24 पॉजिटिव मरीज मिला। 104 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
हाइलाकांदी में आज 16 पॉजिटिव पाए गए। अब तक कुल 3454 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए गए। 3361 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 70 कोरोना मरीजों की चिकित्सा जारी है। जिसमें 15 हॉस्पिटल में और बाकी होम आइसोलेशन में है।
पुरे असम में आज 62628 टेस्ट का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें 3132 पॉजिटिव पाए गए जिसमें अकेले कामरूप मेट्रो से 1313 पॉजिटिव पाए गए। आज कोविड से 18 की मौत हो गई। असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल