प्रे. सं. शिलचर, 1 मई: असम में कोरोना का आतंक बढ़ता ही जा रहा हैं। कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर ने असम में बेचैनी बढ़ा दी है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 343 पाई गई। आज काछाड़ में 248 पॉजिटिव, करीमगंज में 62 और हाइलाकांदी में 33 कुल 343 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए।
आज काछाड़ में कुल 248 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 121 आरटी पीसीआर और 127 आरएटी टेस्टेड है। कोविड से काछाड़ में अब तक 150 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 39 कोविड और बाकी नान कोविड हैं।अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 13288 पहूंच गई। अभी 709 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। अबतक 12429 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 2107 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 127 पॉजिटिव पाए गए। 709 सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 105, अन्य में 70 तथा होम आइसोलेशन में 534 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के डीएसओ आईडीएसपी डा. इब्राहिम अली ने प्रदान की।
आज करीमगंज में 706 लोगों का कोविड परीक्षण किया गया, जिसमें 62 पॉजिटिव मरीज मिला। 231 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 26 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
हाइलाकांदी में आज 33 पॉजिटिव पाए गए। अब तक कुल 3603 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए गए। 3431 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 148 कोरोना मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 618 रैपिड टेस्ट किया गया।
पुरे असम में आज 55003 टेस्ट का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें 4475 पॉजिटिव पाए गए। अकेले कामरूप मेट्रो से 1417 पॉजिटिव पाए गए। आज कोविड से 41 की मौत हो गई। असम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।
शिलचर मेडिकल कॉलेज में आज कुल 46 कोरोना पाज़िटिव पाए गए । मेडिकल कॉलेज में अभी 108 कोरोना मरीज चिकित्सारत है। 25 मरीज आईसीयू में है। 12 मरीज वेंटिलेटर पर है। मेडिकल कॉलेज में आज 46 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। वर्तमान में 108 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। आज 04 मरीज भर्ती हुए तथा 05 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। आज रैपिड टेस्ट में 29 पाज़िटिव पाया गया। आज 60 वर्षीय तारापुर शिलचर निवासी कोरोना मरीज सीतू राय की मृत्यु हो गई, उन्हें 27 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया था। उपरोक्त जानकारी शिलचर मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डॉक्टर भास्कर गुप्ता ने प्रदान की।