बराक वैली में पिछले 24 घंटे में 109 कोरोना पॉजिटिव

0
208
बराक वैली में पिछले 24 घंटे में 109 कोरोना पॉजिटिव
प्रे. सं. शिलचर, 27 जून: बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर पिछले 24 घंटे में 109 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमें काछाड़ में 48 पॉजिटिव, करीमगंज में 57 और हाइलाकांदी में 4 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज पाए गए।
आज काछाड़ में कुल 48 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 23 आरटी पीसीआर और 26 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 165 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 27 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 17428 पहूंच गई। अभी 979 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। आज 216 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। आज 2211 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 26 पॉजिटिव पाए गए।  उपरोक्त जानकारी काछाड़ जिला प्रशासन ने प्रदान की।
 हाइलाकांदी में अब तक कुल 7467 कोरोना पॉजिटिव  पाए गए। आज 4 पॉजिटिव पाए गए। आज 592 रैपिड टेस्ट किया गया। 256 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 44 मरीजों की जान ले ली। हाइलाकांदी में आज 41 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here