फॉलो करें

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भाजपा कार्यकर्ता तत्पर

68 Views

असम के 32 जिले बाढ़ से बुरी तरह से प्रबावित हुए हैं। बाढ़ पीड़ित लोगों की जीवन तथा संपत्ति की रक्षा करने के लिए प्रदेश भाजपा के सभी कार्यकर्ता तत्पर हैं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए स्थापित किये गये आश्रय शिविरों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने के साथ-साथ अत्यावश्यक सामग्री ले जाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस संदर्भ में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भवेश कलिता ने पार्टी कार्यकर्ता को चार टोली तैयार कर बाढ़ पीड़ित इलाकों का भ्रमण करने का निर्देश दिया है। रविवार को प्रदेश भाजपा की ओर से जारी एक बयान में उपरोक्त जानकारी दी गयी है।प्रदेश अध्यक्ष भवेश कोलिता द्वारा गठित चार टोलियों में से प्रदेश महासचिव पुलक गोहाईं, सांसद तथा प्रदेश प्रवक्ता पवित्र मार्घेरिटा, प्रदेश सचिव टीना मोनी दैमारी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी राय सरकार, धुबरी जिला प्रभारी अनूप बर्मन, दीपक साहा, नबारुण मेधी, जयंत डेका के साथ धुबरी, पूर्व धुबरी, दक्षिण सालमारा- मानकचार, ग्वालपा,ड़ा दक्षिण कामरूप में पहुंचकर बाढ़ पीड़ित इलाकों का जायजा लिया।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष जयंत कुमार दास, उपाध्यक्ष बिजुली कलिता मेधी, सांसद भुवनेश्वर कलिता, अशोक शर्मा, ब्रज कुमार दास, विकुल डेका, मुकुता डेका, बंगाईगांव, बरपेटा, चिरांग, बजाली, बाक्सा, नलबारी, तामुलपुर जिलों जायजा लेते हुए बाढ़ पीड़ित लोगों को सहायता प्रदान की।

प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भट्टराय, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखारानी दास बोड़ो, प्रदेश सचिव सांसद पल्लव लोचन दास, कृष्णमोनी सुतिया, प्राण कुमार दास, नीलिमा देवी, दीलिप दास ने उत्तर कामरूप, दरंग, उदालगुरी, शोणितपुर, गुवाहाटी और प्रदेश सचिव दीपू रंजन शर्मा, सांसद कामाख्या प्रसाद तासा, प्रदेश सचिव जगदीश दत्त, शांतनु पुजारी, मेघना हज़ारिका, ऋतुवरन शर्मा कलियाबर, होजाई, ,नगांव, मोरीगांव जिला के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल