83 Views
विश्वनाथ (असम), बिश्वनाथ जिले के बिश्वनाथ चारिआली शहर के बीचों-बीच एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से आज एक युवक की मौत हो गयी। mमृतक की पहचान गड़ेहांगी गांव निवासी पुण्य सैकिया (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि तेजपुर की तरफ से आते समय ट्रक की टक्कर से सैकिया की मौत हो गई। हादसे के चलते शहर में यातायात भी ठप हो गया।
हादसे के बाद पीड़ित को बिश्वनाथ चारिआली सिविल अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उन्नत चिकित्सा के लिए जैके अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा के बाद विश्वनाथ पुलिस के यातायात पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया जा गया है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।