बिहारा में अखंड भारत दिवस मनाया गया

0
91
बिहारा में अखंड भारत दिवस मनाया गया
१४ अगस्त को आरएसएस के बिहारा खंड की ओर से अखंड भारत दिवस के रूप मे मनाया गया। बिहारा सरस्वती विद्यानिकेतन में आयोजित एक समारोह में, स्वयंसेवकों ने भारत माता के चित्र के सामने दीप जलाकर माल्यार्पण ओर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर आरएसएस के बिहारा खंड के कार्यवाह बनमाली शुक्लवैद्य ने भारत विभाजन के बारे में विस्तार से चर्चा की। शारीरिक शिक्षण प्रमुख सर्वजय पाल ने स्वयंसेवकों के सामने अखंड भारत का नक्शा पेश किया। गौरतलब है कि १५ अगस्त १९४७ को हमारा देश धर्म के आधार पर बंटा था और आजादी हासिल की थी। इससे पहले, वर्तमान बांग्लादेश और पाकिस्तान भारतीय राष्ट्र का हिस्सा था। इसके इलावा वर्तमान म्यांमार, श्रीलंका और अफगानिस्तान भी प्राचीन भारतवर्ष मे था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here