फॉलो करें

भाजपा प्रत्याशी कौशिक राय के प्रचार में लखीपुर आए मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह

266 Views

आज भाजपा के प्रचार में लखीपुर आए मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह उनके साथ मणिपुर सरकार के शिक्षा, मीन बिभाग के मंत्री राजेन सिंह, केइराव क्षेत्र के बिधायक रामेश्वर मैतेइ, खुआरेइ क्षेत्र के बिधायक सुशिन्द्र मैतेइ, क्षेत्रीगांव के बिधायक एन इन्द्रजीत सिंह, और मुख्यमंत्री के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी सेनाजाउबा सिंह भी आए हुए थे। उन्होंने लखीपुर के बिन्नाकांदि में एक विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कौशिक राय ने मुख्यमंत्री बिरेन सिंह को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

आज के इस सभा में असम भा ज पा के राज्य प्रवक्ता राजद्वीप ग्वाला, शिलचर के सांसद राजदीप रॉय, क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कौशिक राय, मणिपुरी डेवलपमेंट काउंसिल के चेयर पर्सन श्रीमती रीना सिंह, कंकन सीकदार, बिन्नाकांदि मंडल के मंडल सभापति विद्यावती सिंह और भी कई जाने-माने भाजपा के वरिष्ठ नेता गण उपस्थित थे। सिलचर के सांसद तथा भाजपा राज्य के सचिव डॉ राजदीप राय ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस की गलतियों को दिखाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में जितना भी काम असम्पूर्ण रखा गया है, भाजपा की अगले कार्यकाल में सारे कामों को सही तरीके से पुरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिलचर से मोरे होते हुए मणिपुर तक राष्ट्रीय सौराष्ट्र राजमार्ग के निर्माण किया जाएगा, लेकिन इसके लिए भाजपा के विधायकों की जरूरत पड़ेगी।

असम भाजपा राज्य प्रवक्ता राजदीप ग्वाला ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस की नीति को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक दिशाहीन और नेतृत्व हीन पार्टी बन चुकी है। राजदीप ग्वाला ने क्षेत्र के प्रत्याशी कौशिक राय को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए लखीपुर वासियों से अपील किया। वहीं भाजपा के प्रत्याशी कौशिक राय ने अपने वक्तव्य में राजदीप के साथ एक साथ मिलकर क्षेत्र के उन्नति के लिए काम करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि लखीपुर को एक आदर्श क्षेत्र बनाने का प्रयत्न करेंगे। उन्होंने सभी जाति वर्ण भाषा भाषी लोगों से भाजपा को वोट देने मांग किया।

मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री वीरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में लखीपुर वासियों को एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी कौशिक राय को वोट देने के लिए कहा, उन्होंने अपने भाषण के दौरान नरेंद्र मोदी की नीतियों को सराहना करते हुए कहा कि वे भाजपा के मुख्यमंत्री बने हैं, यह उनका सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि वह असम सरकार के मंत्रियों से तथा मुख्यमंत्री से मणिपुरी ऑटोनॉमस काउंसिल गठन करने के बारे में विचार विमर्श करेंगे। मणिपुर के मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह ने केंद्र में भाजपा की सरकार की सात साल के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस जो सत्तर वर्ष में नहीं कर पाया, वह भाजपा ने 7 सालों में करके दिखाया। आज की भारत की छवि विश्व में गिनती होने लायक है, उनके अनुसार भारत विश्व गुरु बन कर ही रहेगा। अंत में उन्होंने सभी से क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कौशिक राय को भारी मतों से विजई बनाने के लिए हाथ जोड़कर विनती की। आज के इस सभा में भारी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, इस जनसमूह में काफी उत्साह देखा गया।
सभा बीच में कुछ मणिपुरी बच्चों ने मुख्यमंत्री के समक्ष नृत्य भी पेश किया। मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने हिंदी और मणिपुरी भाषा में अपने वक्तव्य रखें।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल