फॉलो करें

भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत, बेड़े में शामिल होंगे 26 नेवी राफेल और 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बी

215 Views

नई दिल्ली। भारत अपनी नौसेना को मजबूत करने के लिए नई पीढ़ी के नेवी लड़ाकू विमान राफेल फ्रांस से खरीदेगा। फ्रांस ने इस डील को मंजूरी दे दी है। राफेल बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने बताया कि डील के तहत भारत को 26 नेवी राफेल मिलेंगा। भारत फ्रांस से नेवी के लिए 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बी भी खरीद रहा है।

रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से राफेल जेट के 26 नेवी वर्जन खरीदने और तीन फ्रांसीसी-डिज़ाइन वाली स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, रक्षा सहयोग हमारे घनिष्ठ संबंधों का एक मजबूत स्तंभ रहा है। यह दोनों देशों के बीच गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है। फ्रांस ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत पहल में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।

उन्होंने कहा, आज हम नई प्रौद्योगिकियों से संबंधित सह-उत्पादन के बारे में चर्चा करेंगे। मोदी ने कहा कि दोनों पक्ष तीसरी दुनिया के मित्रवत देशों के लिए भी सैन्य उपकरण तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस असैन्य परमाणु क्षेत्र में संबंधों को आगे बढ़ाएंगे और छोटे एवं उन्नत मॉड्यूलर संयंत्रों के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

‘पाण्डुलिपिविज्ञानं प्रतिलेखनञ्च’ विषयक एकविंशतिदिनीय राष्ट्रीय कार्यशाला का पाँचवाँ दिन सम्पन्न — मैथिली लिपि का जीवंत प्रदर्शन तथा वैष्णव पदावली पाण्डुलिपि का अनुलेखन रहा मुख्य आकर्षण

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल