फॉलो करें

मणिपुर के बिष्णुपुर-चुराचांदपुर सीमा पर फिर से गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

140 Views

इंफाल, 16 जुलाई (हि.स.)। मणिपुर के बिष्णुपुर-चुराचांदपुर सीमा क्षेत्र में एक बार फिर गोलीबारी की खबर आई है। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

विशेष सूत्र के मुताबिक, शनिवार की रात बिष्णुपुर-चुराचांदपुर सीमावर्ती गांव में गोलीबारी की घटना हुई। बताया जा रहा है कि यह झड़प बिष्णुपुर जिले के सीमा रक्षक तिनकई खोलेन के पास हुई। हालांकि, समय रहते सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई घायल हुआ। लेकिन इसके बाद कुछ उपद्रवियों ने बगल के तांगबुह गांव में आगजनी की।

इस बीच, 15 जुलाई को, महिला प्रदर्शनकारियों ने इंफाल पश्चिम के सेकमाई गांव में कुकी-जो आदिवासियों के स्वामित्व वाले एलपीजी सिलेंडर ले जा रहे तीन ट्रकों में कथित तौर पर आग लगा दी थी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

‘पाण्डुलिपिविज्ञानं प्रतिलेखनञ्च’ विषयक एकविंशतिदिनीय राष्ट्रीय कार्यशाला का पाँचवाँ दिन सम्पन्न — मैथिली लिपि का जीवंत प्रदर्शन तथा वैष्णव पदावली पाण्डुलिपि का अनुलेखन रहा मुख्य आकर्षण

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल