दुमदुमा: अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्यसभा दुमदुमा शाखा की ओर से मदन गुप्ता (मास्टर जी )की असामयिक मृत्यु पर श्रद्धांजलि दी है शाखा के अध्यक्ष लल्लन प्रसाद गुप्ता मास्टर ने। मदन प्रसाद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु एक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वह प्रतिभा के धनी मृदुल स्वभाव एवं साहित्यिक व्यक्ति थे। उनके समाज के योगदान वह कभी भी भुला नहीं जा सकता। वे समाज के लिए कर्मठ, जुझारू व्यक्ति थे। आज उनकी असामयिक मृत्यु पर पूरा वैश्य समाज मर्माहत है। उन्होंने असम प्रदेश सचिव के पद पर रहते हुए अपने अपने कर्तव्यों को निर्वाहन किया। वह उनकी व्यक्तित्व की परिभाषा दर्शाता है। उनका निधन समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इसकी भरपाई शब्दों में नहीं किया जा सकता। इसकी जानकारी शाखा के सचिव गोरख नाथ गुप्ता ने दी।