फॉलो करें

मानवता की मिसाल: मणिपुर में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में असम राइफल्स ने पहुंचाई राहत

302 Views

मणिपुर में मूसलाधार वर्षा के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न आपात स्थिति के बीच असम राइफल्स ने त्वरित मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान चलाकर एक बार फिर अपने सेवा और समर्पण के संकल्प को सिद्ध किया है।

तातबुंग गांव में जीवन रक्षक राशन पहुंचाया गया
तातबुंग गांव में जलस्तर तेजी से बढ़ने से कई परिवारों के सामने जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया था। असम राइफल्स ने बिना विलंब किए मौके पर पहुंचकर आवश्यक राशन सामग्री वितरित की, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली।

तुईसिलेन गांव से 62 नागरिकों को सुरक्षित निकाला
जिरीबाम-तिपाईमुख मार्ग पर तुईसिलेन गांव में बाढ़ के कारण 62 नागरिक फंसे हुए थे। असम राइफल्स ने नावों की सहायता से इन सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और उन्हें आवश्यक जीवनोपयोगी वस्तुएं भी वितरित कीं।

भूस्खलन से अवरुद्ध सड़कों की त्वरित सफाई और पुनः बहाली
सेजांग गांव, शांति खुनौ और बाराक ब्रिज के बीच एनएच-37 तथा न्यू कैफुंडाई से बाराक ब्रिज तक विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। असम राइफल्स ने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जेसीबी मशीनों व आवश्यक जनशक्ति को तुरंत तैनात कर मलबा हटाया और सड़कों को शीघ्र बहाल किया।

इन प्रयासों से एक बार फिर यह सिद्ध हुआ है कि असम राइफल्स न केवल देश की सुरक्षा में बल्कि हर आपदा के समय जनता के साथ खड़ी रहती है। उनकी तत्परता और मानवीय सेवा भाव पूरे मणिपुर के लिए संबल बनकर उभरा है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल