50 Views
आइजोल, 18 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में आज पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव अरुण सिंह ने पहली सूची जारी की। घोषित 12 उम्मीदवारों में वे दो विधायक भी हैं, जो हाल ही में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) से भाजपा में शामिल हुए हैं। इनमें एक विधानसभा अध्यक्ष भी हैं। मिजोरम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वनलालहामुका ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि भाजपा ने चुनाव पूर्व कोई गठबंधन नहीं किया है। चुनाव परिणाम आने के बाद केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार गठबंधन को लेकर निर्णय लिया जायेगा।