अरुणाचल प्रदेश को दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल दूसरे दिन गुरुवार को प्रदेश के जीरो घाटी में योग उत्सव में शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्री के साथ योग कार्यक्रम में राज्य के शिक्षा, सांस्कृतिक मामलों के मंत्री ताबा तादिर और कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा मंत्री, तागे ताकी के साथ अन्य लोग भी शामिल हुए।
इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा, “योग मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखता है। यह हमारी आत्मा को फिर से सक्रिय करता है शांत और व्यवस्थित रखता है।
भगवद् गीता में योग के सार को खूबसूरती से वर्णित किया गया है, जो स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं की यात्रा है। उन्होंने कहा कि आज खूबसूरत जीरो घाटी में योग अभ्यास कर मैं धन्य हो गया।