फॉलो करें

राज्यसभा सांसद कलिता ने ‘का’ को लेकर कांग्रेस की भूमिका की कड़ी आलोचना की, कहा कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं

239 Views

सिलचर, 21 फरवरी। सिलचर दौरे पर पहुंचे राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलिता ने नागरिकता संशोधन कानून ( का ) को लेकर कांग्रेस की भूमिका की कड़ी आलोचना की। उनका कहना था कि यह कानून जनता की मांग पर आया है ऐसे में इसका विरोध करना या जनता को गुमराह करने का जो रवैया कांग्रेस ने अपनाया है इसका उन्हें राजनीतिक लाभ मिलता दिखाई नहीं दे रहा। कलिता बोले ‘का’ के विरोध में एक सीमित संख्या उनको लेकर इतना सोचने का सवाल नहीं उठता। ज्ञातव्य हो कि रविवार को सिलचर के बंग भवन में कछार भाजपा समिति के सोशल मीडिया सेल का सम्मेलन हुआ। उक्त सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कलिता ने कहा कि सोशल मीडिया मानव जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है। इसलिए वे इसके माध्यम से प्रचार पर विशेष जोर दे रहे हैं।

गत दिनों शिवसागर में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी रैली के दौरान नागरिकता सशोधन कानून का विरोध करते हुए यह कहा था कि यदि उनकी सरकार आई तो वह इस कानून को रद्द कर देंगे। कलिता ने कहा कि कांग्रेस में ही इस कानून को लेकर एकमत नहीं है। ‘का’ कानून पर कांग्रेस असम के हिस्से में विरोध कर रही तो दूसरे हिस्से में पक्ष में है। कांग्रेस दोमुखी बात कर रही है। राहुल गांधी के बयान की तीव्र निंदा करते कलिता बोले जनता के मन में एक बार फिर भाजपा पर विश्वास करने का चर्चा है। इसलिए कांग्रेस क्या कह रही इसको लेकर वह गंभीर नहीं। कलिता बोले भाजपा पहले से इस कानून के पक्ष में बात करती आ रही। पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में यह शामिल है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में असम में भी जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। इसके पूर्व कलिता भाजपा सोशल मीडिया सेल के सम्मेलन को संबोधित किया।

सम्मेलन को कछार भाजपा के अध्यक्ष कौशिक राय, सिलचर के सांसद डॉ. राजदीप राय, भाजपा सोशल मीडिया सेल के राज्यिक संयोजक पलाश लहान, जिला संयोजक सौमित्र कुमार देव, ललित शर्मा, जिले के दो विधायक किशोर नाथ, मिहिर कांति सोम, पार्टी के बराक घाटी के सांगठनिक महासचिव नित्य भूषण डे, कछार भाजपा के महासचिव अमिय कांति दास सहित अन्य ने भी संबोधित किया। कौशिक राय ने पार्टी सोशल मीडिया सेल को सक्रीय रहने का आह्वान किया। कांग्रेस के गलत प्रचार का जवाब उचित ढंग से देने की बात कही। बराक घाटी में लोग नागरिकता कानून चाहते पर कांग्रेस इसका विरोध कर रही इस मुद्दे को जनता जोरशोर से उठाने को कहा है। सांसद राजदीप राय ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की सही जानकारी जन जन तक साझा करने पर जोर दिया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल