फॉलो करें

लखीपुर में शहीद बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई

106 Views
चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर ,15 नवंबर : लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में असम मुंडा महासभा की काछाड़ जिला कमेटी के नेतृत्व में  राष्ट्रीय शहीद वीर बिरसा मुंडा की 149 वीं जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाई गई। लखीपुर सम जिले के पावदा गांव पंचायत के खेल मैदान में आयोजित जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लखीपुर क्षेत्र का विधायक कौशिक राय और असम मुंडा महासभा केंद्रीय समिति के सदस्य प्रेम लाल मुंडा, असम मुंडा महासभा कछाड़ जिला समिति के अध्यक्ष टुटन मुंडा, वकील संजय कुमार ठाकुर, बराक वैली चाय जनगोष्ठी उन्नयन समिति के अध्यक्ष रतन कुमार, सचिव प्रदीप मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता दुलन री व अन्य कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। असम मुंडा महासभा कछाड़ जिला कमेटी के अध्यक्ष टुटन मुंडा ने असम मुंडा महासभा का झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक कौशिक राय ने अपने संबोधन में  कहा 2025 इं 15 नवंबर को लखीपुर क्षेत्र में किसी एक स्थान पर शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। इसके अलावा उन्होंने उधारबंद क्षेत्र में बिरसा मुंडा की एक और प्रतिमा स्थापित करने के लिए असम मुंडा महासभा को 15 लाख रुपये दान देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त कछाड़ के विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।  प्रताप मुंडा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम में लगभग आठ हजार से अधिक लोग उपस्थित रहे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

‘पाण्डुलिपिविज्ञानं प्रतिलेखनञ्च’ विषयक एकविंशतिदिनीय राष्ट्रीय कार्यशाला का पाँचवाँ दिन सम्पन्न — मैथिली लिपि का जीवंत प्रदर्शन तथा वैष्णव पदावली पाण्डुलिपि का अनुलेखन रहा मुख्य आकर्षण

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल