फॉलो करें

लैलापुर जाने से रोक जाने पर कांग्रेस नेताओं ने आक्रोश व्यक्त किया

63 Views
लैलापुर जाने से रोक जाने पर कांग्रेस नेताओं ने आक्रोश व्यक्त किया
आज असम पुलिस ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल को असम-मिजोरम सीमा पर स्थित लैलापुर में जाने नहीं दिया। लैलापुर से पांच किलोमीटर आगे पुलिस ने विपक्ष के नेता देवव्रत शैकिया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव, रकीबुल हूसैन, मिसबाउल इस्लाम सहित कई नेताओं को रोक दिया। इसके लिए सुष्मिता देव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे सीमा पर पहुंचने से पहले बाजार क्षेत्र में जाकर जायजा लेना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया।   भूपेन बोरा ने कहा कि सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है, मंत्री को जाने दिया जा रहा है, विपक्षी नेता को रोका जा रहा है
काछाड़ के पुलिस अधीक्षक रमन दीप कौर ने कहा कि किसी को भी उस इलाके में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। क्योंकि वहां विवाद हैं। इसके अलावा सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी है। केवल स्थानीय लोगों को आवागमन करने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री भी वहां गए नहीं।
बाद में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मिजो उपद्रवियों के गोलाबारी में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के घर का दौरा किया और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल