फॉलो करें

विवेकानंद मंडल शालगंगा की नई समिति गठित स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित सेवा भाव

33 Views
शालगंगा, उधारबंद, 8 जून: स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को पाथेय मानकर समाजसेवा, सांस्कृतिक और खेलकूद के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत विवेकानंद मंडल, शालगंगा की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। रविवार को आयोजित आमसभा में दो वर्षों की अवधि के लिए 15 सदस्यों की पूर्णकालिक समिति सर्वसम्मति से गठित की गई।
सभा में कुल 62 वरिष्ठ व नवोदित सदस्यों की उपस्थिति रही। सर्वसम्मति से नबारुण चक्रवर्ती को मंडल का अध्यक्ष और सुप्रियो बराल को सचिव पद पर नियुक्त किया गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों के रूप में निम्नलिखित सदस्य निर्वाचित हुए:
उपाध्यक्ष: पूर्णेंदु घोष
सह सचिव: विश्वजीत सूत्रधर एवं देबरती धर
कोषाध्यक्ष: प्रणव चक्रवर्ती
सांस्कृतिक संपादिका: जयंती धर
सह सांस्कृतिक संपादिका: खेलारानी पाल
खेल सचिव: विप्रेंदु घोष
सह खेल सचिव: विवेक चक्रवर्ती
कार्यकारिणी सदस्य: चैताली दास, सत्यजीत विश्वास, सुदीप्ति सेन, विकास राय, स्नेहा घोष
इसके साथ ही पाँच सदस्यीय सलाहकार मंडली का भी गठन हुआ।
सभा की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष स्वप्न चक्रवर्ती ने की, जबकि मंच पर पूर्व अध्यक्ष प्रत्युष कुमार घोष, पूर्व सदस्य विश्वज्योति दत्त, नव-निर्वाचित अध्यक्ष नबारुण चक्रवर्ती, सदस्य सुबोध चक्रवर्ती और सुभाष कुमार बराल, पूर्णेंदु घोष भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात पूर्व में किए गए क्लब के कार्यों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
विवेकानंद मंडल, शालगंगा, अपने सेवा भाव, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए समाज में एक अनुकरणीय स्थान रखता है। नई समिति से समाज की अपेक्षाएँ और भी अधिक बढ़ गई हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल