
काछार जिले में लैलापुर की घटना के विरोध में मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा का पुतला जलाया गया है। बुधवार को शिलचर में मिजोरम सर्किट हाउस के सामने विभिन्न छात्र संगठनों और गैर राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री जोरामथंगा का पुतला जलाया। लैलापुर में मिज़ो की गोलीबारी में असम के छह पुलिस कर्मियों की मौत के विरोध में प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने कहा की असम के सत्तारूढ़ दल के नेताओं को हथियारों के साथ मिजोरम सीमा की रक्षा करने का काम दिया जाए। क्योंकि मुख्यमंत्री ने कहा है कि मिजो के उपर गोलियां नहीं चलाई जाएंगी। इस प्रकार उन्होंने असम सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त किया। इसके अलावा मिजो पुलिस मुर्दाबाद, मिजोरम के मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, प्रदर्शनकारियों ने अलग-अलग नारों से सोनाई रोड को हिला दिया।