संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीर चंदजी का निधन

0
161
संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीर चंदजी का निधन, शोक की लहर तवांग में ऑक्सीन की कमी से हुआ निधन
संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीर चंदजी का निधन, शोक की लहर
तवांग में ऑक्सीन की कमी से हुआ निधन
इटानगर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीर चंदजी का शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी है।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका निधन तवांग में ऑक्सीजन की कमी से होना बताया गया है। ऑक्सीजन लेबल कम होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका 56 वर्ष की अल्पायु में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को तवांग से हवाई मार्ग से आगामी कल सुबह वाराणसी ले जाया जाएगा, वहां से उनके जन्मस्थली बलिया ले जाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को लाने के लिए कई कार्यकर्ता तवांग के लिए रवाना हो गये हैं।
उल्लेखनीय है कि अमीर चंदजी ने असम समेत पूरे पूर्वोत्तर में भी लंबे समय तक संस्कार भारती के लिए काम किया है। उनका पूर्वोत्तर से काफी लगाव था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के रहने वाले थे। इनका मुख्य केंद्र दिल्ली था। उनके निधन से लोगों में भारी शोक व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here