23 Views
तिनसुकिया, प्रेरणा भारती 9 जून-4 जून को तिनसुकिया शहर के मानव कल्याण रोड स्थित एक घर में ससुर द्वारा धारदार हथियार से हमले में गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था,जिसकी बीती रात मौत हो गई।
मालूम हो कि 4 जून को हुई इस दर्दनाक और दिल दहलाने वाली घटना बाद से ही बहु संगीता साह डिब्रूगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती थी।जहा उसने 5 दिन बाद आखिरकार जीवन मृत्यु से संघर्ष कर बीती रात उसने दम तोड़ दिया।वही गंभीर अवस्था मे भर्ती संगीता साह(बहु) के साथ पेट मे पल रहे 6 महीने के बच्चे की भी मौत होने की खबर सामने आई है।
मालूम हो कि जिस समय ससुर हरिंदर प्रसाद द्वारा गुस्से में आकर अपनी बहु संगीता साह पर काफी बुरी तरह धारदार हथियार से हमला किया गया था उस समय वह 6 महीने की गर्भवती थी।इस घटना के बाद पुलिस ने घरेलू अनबन के कारण यह घटना होने का संदेह जताया था।
उल्लेखनीय है कि 4 जून को तिनसुकिया मानव कल्याण रोड में उस समय काफी सनसनी फैल गई थी,जब ससुर हरिंदर साह द्वारा घर के भीतर धारदार हथियार से अपनी ही बहु संगीता साह के ऊपर कई बार हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।घटना के तुरंत बाद ही ससुर ने तिनसुकिया सदर थाने मे जाकर खुद को आत्मसमर्पण कर दिया।इस घटना के बाद तुरंत गंभीर रूप से घायल खून से लहूलुहान महिला को पहले तिनसुकिया सिविल अस्पताल ले जाया गया।जहा हालत बिगड़ता देख महिला को उन्नत चिकित्सा हेतु डिब्रूगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भेज दिया गया था।जहा 5 दिन के बाद बीते कल देर रात महिला और उसके पेट मे पल रहे बच्चे की मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मृत महिला रजत प्रसाद की पत्नी है और एक 3 वर्षीय बेटी है।