फॉलो करें

साहित्य सभा दुमदुमा शाखा द्वारा कवि हीरेन भट्टाचार्य स्मृति सभा एवं मेधावी छात्र – छात्रा सम्मानित 

85 Views
दुमदुमा प्रेरणा भारती गोरखनाथ गुप्ता, 6जुलाई :
               दुमदुमा शाखा साहित्य सभा ने आज शाखा भवन में कवि हीरेन भट्टाचार्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में स्मृति समारोह का आयोजन किया। शाखा के अध्यक्ष बिमला बरुवा ने हीरेन भट्टाचार्य के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्मृति तर्पण का शुभारंभ तिनसुकीया जिला साहित्य सभा के उपाध्यक्ष दीपेन कुमार बोरा ने किया। शाखा अध्यक्ष बिमला बरुवा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संगीतकार सुदक्षिणा शर्मा के  निधन पर   श्रद्धांजलि  अर्पित करते हुए एक  मिनट की मौन प्रार्थना की गई।
शाखा के सदस्यों ने  सामूहिक रूप से ज्योति संगीत का प्रदर्शन किया। दुमदुमा महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापिका डॉक्टर अरुणा गोगोई बरुवा  ने हीरेन भट्टाचार्य के जीवन ,साहित्य तथा कविता के ऊपर एक  व्याख्यान प्रस्तुत किया।   इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार धीरेन डेका , जिला साहित्य सभा के उपाध्यक्ष दीपेन कुमार बोरा तथा सेवानिवृत्त शिक्षक मृगेन सइकिया ने भी अपने विचार रखे। चंदना चौधरी डेका  तथा देबस्मिता चौधरी  ने एक -एक गीत प्रस्तुत किया।
शिशु गायक बनिष्ठा डेका , पत्रिका प्रियम सइकिया , लक्ष्य ज्योति सइकिया तथा वार्निल मजूमदार ने एक सामूहिक गीत प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम के अवसर पर हाल ही में घोषित मैट्रिक परीक्षा  में  असमिया विषय में लेटर मार्क अर्जित करने वाले कुल 31 छात्र – छात्राओं को फुलाम गामोछा , प्रशंसा पत्र तथा पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। शाखा के सचिव देवेन डेका के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिला साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन बरुवा , असम जातीयतावादी युवा छात्र परिषद के सह सचिव सुरजीत मोरान , दुमदुमा प्रेस क्लब के सचिव मनोज बरुवा , शाखा के उपाध्यक्ष जयसूर्या बोरा , कवि गोलोक डेका , वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गोयल के अलावा अन्य कई सांस्कृतिक प्रेमी उपस्थित थे। अंत में जातीय संगीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल