36 Views
कोकराझार, 17 जनवरी । श्री सुधीर कुमार वर्मा, महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, गुवाहाटी व श्री अमित कुमार ठाकुर उपमहानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल, बोंगाईगांव के द्वारा छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रानीगुली, का औपचारिक निरीक्षण किया गया। महोदय के आगमन पर वाहिनी के कमांडेंट श्री रविन्द्र कुमार व वाहिनी में उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों ने हार्दिक स्वागत किया। उसके उपरांत महानिरीक्षक महोदय को वाहिनी की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। महोदय द्वारा कैम्पस का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान वाहिनी मुख्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महानिरीक्षक महोदय के दौरे के दौरान वाहिनी में विभिन्न प्रदर्शन जैसे- हथियारों का खोलना जोड़ना, मास पीटी, जूडो कराटे तथा श्वानों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही साथ सैनिक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।

जिसमें महोदय सभी जवानों / अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से रूबरू हुये तथा उनकी समस्याओं के निवारण हेतु आश्वासन दिया एवं वाहिनी मुख्यालय में तैनात अधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा एवं प्रचालन के क्षेत्रों पर विचार विमर्श किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिसमें कमांडेंट, श्री रविन्द्र कुमार, सौम्य हल्दर, वरिष्ठ मानव चिकित्सा अधिकारी, ई. चौबा सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी, श्री सनिहे सलेव, उप कमाण्डेंट, श्री नरेन्द्र सोपान कुटे, उप कमाण्डेंट, श्री सौरभ कुमार सहायक कमांडेंट तथा वाहिनी में उपस्थित समस्त बल कार्मिक उपस्थित रहे।