फॉलो करें

हाइलाकांदी जिले में भी क्लिन इंडिया एवं जल शक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया

40 Views
शंकरी चौधुरी, हाइलाकांदी, 2 अक्टूबर:
हाइलाकांदी जिले में भी क्लिन इंडिया एवं जल शक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया है। विभिन्न परियोजनाओं के तहत हाइलाकांदी जिले में 11हजार किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा करने और नष्ट करने की योजना बनाई गई है। वहीं जल शक्ति अभियान के तहत वर्षा जल का संरक्षण कर पुनर्व्यवहार करने के व्यवस्था किए जाएंगे। करीमगंज के सांसद कृपानाथ माला ने शुक्रवार को हाइलाकांदी जिला परिषद के सभाकक्ष में इस दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हाइलाकांदी के विधायक जाकिर हुसैन लस्कर और जिला उपायुक्त रोहन झा उपस्थित थे।
 इस मौके पर करीमगंज के सांसद कृपानाथ माला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जन जागरूकता के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाया जाए। केंद्र सरकार इस बार सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को पूरी तरह खत्म करने के लिए खास कदम उठा रही है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बारिश के पानी को बचाने और दोबारा इस्तेमाल करने की जरूरत पर विशेष कदम उठा रहे हैं। हाइलाकांदी के विधायक जाकिर हुसैन लश्कर ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिश्व शर्मा ने स्वच्छ भारत और जल शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के पंद्रह वित्त अर्थानुकुल्य से क्लिन इंडिया
आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। जिला उपायुक्त रोहन झा ने संबोधित करते हुए कहा कि, असम के पूर्वोत्तर भाग के विभिन्न हिस्सों में भूस्तर जल नीचे जाने से जल संकट की संभावना उभर रही है। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से बारिश के पानी को बचाने के लिए जल शक्ति नामक एक विशेष अभियान ग्रहण किया गया है। नेहरू युव केंद्र की हाइलाकांदी जिला डिप्टी डायरेक्टर कल्पना गांगुली ने संबोधित करते हुए कहा कि, 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक क्लिन इंडिया प्रोजेक्ट के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। भारत के 744 जिले के ढ़ाई लाख गांवों में सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा करने की परियोजना बनाई गई है।
इधर मुख्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य तकनीकी विभाग और पंचायतों व ग्रामीण विकास विभागों से एकजुट होकर जल शक्ति अभियान को सफल करने की अपील की।  उल्लेखनीय है कि नेहरू युव केंद्र की हाइलाकांदी जिला शाखा के ओर से इन दोनों परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है।
करिमगंज के सांसद कृपानाथ माला ने जल संरक्षण के साथ बाक्य पाठ कराई‌।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल