फॉलो करें

उदयपुर नगर (गोमती, त्रिपुरा), में विश्व हिंदू परिषद ने जनजाति गौरव दिवस मनाया 

102 Views

उदयपुर नगर (गोमती, त्रिपुरा), में विश्व हिंदू परिषद ने जनजाति गौरव दिवस मनाया 

विश्व हिंदू परिषद – त्रिपुरा प्रांत के गोमती जिले के उदयपुर नगर प्रखंड में आज जनजाति गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में त्रिपुरा के महामहिम राज्यपाल श्री इंद्रसेन रेड्डी नल्लु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री डॉ. दिनेश तिवारी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महामहिम राज्यपाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात डॉ. दिनेश तिवारी ने जनजाति समाज के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं, जनजातीय महापुरुषों, उत्सवों और उनकी वैज्ञानिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में महामहिम राज्यपाल श्री इंद्रसेन रेड्डी नल्लु ने वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजाति समाज के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जो लोग जनजाति नहीं होते हुए भी जनजातीय सुविधाओं का अनुचित लाभ लेते हैं, उनके खिलाफ आवाज उठाना और अपने अधिकारों की रक्षा करना भी जनजाति गौरव की भावना का हिस्सा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जनजाति समाज द्वारा आयोजित हर कार्यक्रम के निमंत्रण में वे उपस्थित रहने का प्रयास करेंगे।

राज्यपाल ने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें जनजाति समाज की भाषा, संस्कृति, कोकब्रोक लिपि, सभी जनजातीय लिपियों और कस्टमरी लॉ से जुड़े मुद्दों पर सहयोगी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में सकारात्मक परिणामों के साथ इन समस्याओं का समाधान अवश्य मिलेगा।

जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर त्रिपुरा की प्रमुख 19 जनजातियों—जिनमें त्रिपुरा/त्रिपुरी, रियांग, जमातिया, नोआतिया, उचाई, चकमा, मोग, लुशाई, कुकी, हलम, मुंडा, कौर, ओरांग, संथाल सहित अन्य—के समाजपति, संरक्षक एवं प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कई जनजाति प्रतिनिधियों ने अपने समुदाय की समस्याएं और मांगें भी मंच पर रखीं।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सभापति श्री सचिन कलाई, प्रांत संपादक श्री शंकर राय, प्रांत संगठन मंत्री श्री शशिकांत पांडे, प्रांत सह मंत्री श्री मनोज देवनाथ, प्रांत कोषाध्यक्ष श्री अमल कांति दास, प्रांत प्रचार प्रमुख विकास भौमिक, प्रांत विधि प्रमुख श्रीमती सुमिता रॉय, प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख श्री आकाश डे, जिलाध्यक्ष श्री निहार चंद्र देवनाथ, जिला संपादक श्री चंदन भट्टाचार्य, सह संपाधिका श्रीमती गंगा श्री कलई सहित जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मंच का संचालन श्री विप्लव लोध ने किया और कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण जय घोष के साथ संपन्न हुआ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल