फॉलो करें

करीमगंज जिले के परण द्या बालेशॉप की पांच दिवसीय कत्थक नृत्य कार्यशाला शुरू हुई है।

52 Views

शंकरी चौधुरी, हाइलाकांदी, 20 अप्रैल 

करीमगंज जिले के परण द्या बालेशॉप की पांच दिवसीय कत्थक नृत्य कार्यशाला शुरू हुई है। सरस्वती विद्यानिकेतन में एक गंभीर माहौल में स्तोत्र पाठ एवं ब्रह्म संगीत के साथ प्रदीप प्रज्वलन कर

करीमगंज रामकृष्ण मिशन के सह-संपादक स्वामी रामभद्रानंदजी महाराज, प्रख्यात नृत्यशिल्पी विदुषी दुर्गा आर्या, अंतरराष्ट्रीय ख्याति सम्पन्न नृत्य कलाकार अनुरेखा घोष, बराक घाटी के कथक नृत्य गुरु देवतोष नाथ, नृत्य कलाकार सुलेखा दत्त चौधुरी, माधुरी पोद्दार, अंजन गोस्वामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए विदुषी दुर्गा आर्या ने कहा कि इस तरह की कर्मशालाओं के आयोजन की पहल से नृत्य कलाकारों ने कथक नृत्य में और भी पारदर्शी होंगे। इसके अलावा इस दिन कई ग्रूप के कलाकारों ने समवेत कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। कर्मशाला में बराक घाटी के विभिन्न हिस्सों से लगभग सौ छात्रों ने भाग लिया। कार्यशाला का समापन समारोह 22 अप्रैल को होगा। इस अनुष्ठान में शिक्षार्थियों के साथ विदुषी दुर्गा आर्या एवं स्थानीय कलाकारों ने भाग लेंगे। आयोजक संस्था की पदाधिकारी दिव्यज्योति चक्रवर्ती ने‌ समापन अनुष्ठान में सभी की उपस्थिति एवं सहयोग का अनुरोध किया।

उल्लेखनीय हैं कि, विदुषी दुर्गा आर्या जर्मनी में भारत की सांस्कृतिक राष्ट्रदूत के रूप में कार्यरत हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल