फॉलो करें

कश्मीर में लव जिहाद:सिख समुदाय की दो लड़कियों का जबरन धर्मांतरण; एक वापस लौटी

210 Views

श्रीनगर/नई दिल्ली : कश्मीर में दो सिख लड़कियों के अपहरण, जबरिया धर्मांतरण और निकाह मामले में राहत भरी खबर आई है। मामले में एक लड़की मनमीत कौर की घर वापसी हो गई है। लौटने के बाद उसकी सिख युवक से धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शादी कराई गई।

शादी के बाद मनमीत अपने पति और परिवार के लोगों के साथ आज शाम दिल्ली पहुंची। शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर बताया कि मनमीत कौर अब अपने परिवार के पास वापस आ गई है। वो आज शाम तक दिल्ली आ रही हैं।

18 साल की लड़की का निकाह 62 साल के अधेड़ से, सिख समुदाय में गुस्सा
पहली घटना श्रीनगर के रैनावाडी की थी, जहां 18 साल की एक सिख लड़की का निकाह 62 साल के एक अधेड़ के साथ कर दी गई। यह बुजुर्ग पहले से ही शादी शुदा था और उसके कई बच्चे थे। लड़की के परिवार वालों का कहना है कि उसका बंदूक की नोक पर अपहरण किया गया।

स्थानीय पुलिस ने आश्वासन दिया कि लड़की को 36 घंटे में परिवार को सौंप दिया जाएगा, लेकिन श्रीनगर के स्थानीय अदालत ने शादी को वैध करार दिया और लड़की को 62 वर्ष के बुजुर्ग के साथ जाने की इजाजत दे दी। दूसरी घटना श्रीनगर के महजूर नगर की थी, जहां एक और लड़की की जबरिया शादी करा दी गई। लड़की का कोई अता-पता नहीं है।

वापसी के बाद भी धर्मांतरण बड़ी समस्या
कश्मीर में सिख समुदाय की दो लड़कियों के जबरन धर्मांतरण के मामले में सिख समुदाय लगातार प्रदर्शन कर रहा था। इसे लेकर सिख समुदाय के लोगों ने दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि मनमीत का जबरन धर्मांतरण कराकर एक अधेड़ से उसका निकाह करा दिया गया था। अब लड़की की वापसी तो हो गई है लेकिन इसका धर्मांतरण अभी भी एक समस्या बना हुआ है।

दूसरी लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
बड़गाम के गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष संतपाल सिंह ने बताया कि एक 18 साल की सिख लड़की को लालच देकर उसे फंसाया गया और फिर उसका धर्म परिवर्तन किया गया। उस लड़की की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उन्होंने कहा कि ये साफ तौर से ‘लव जिहाद’ का मामला है और सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। रविवार सुबह शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा श्रीनगर पहुंचे।

सिरसा ने बताया कि श्रीनगर में पिछले एक महीने के दौरान चार सिख लड़कियों का जबरन धर्मांतरण किया गया है। सिख भाईचारे को प्रशासन की तरफ से भरोसा दिया गया है कि जिन लड़कियों का धर्मांतरण करवाया गया है उन्हें परिवारों को वापस लौटाया जाएगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल