फॉलो करें

गीता आश्रम होजाई द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरन्तर राहत सामग्री पहुंचाई जा रहीं

124 Views
असम होजाई 30 मई सीमांत चेतना मंच पूर्वोत्तर द्वारा हंस फाउंडेशन के सौजन्य से होजाई जिला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हाथीमारा, बाहरखूडी, जुग्गीपार, शिवपुर, वारकेटिंग, केन्दूगुड़ी में गीता आश्रम के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को तिरपाल, मच्छरदानी, फिनाइल, मच्छर क्वाइल, साबुन, बिस्कुट, आदि आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। गीता आश्रम द्वारा सेवा कार्य निरन्तर 19 मई से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सेवाकार्य चल रहा है।
विश्व हिन्दू परिषद – गोरक्षा भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद केन्द्रीय मंत्री एवं पालक गुवाहाटी क्षेत्र उमेश चन्द्र पोरवाल ने भी अन्दर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गीता आश्रम के प्रमुख कार्यकर्ता उल्लासन जी शेखरहलधर जी, राजू दा, उत्तम दे, संदीप अग्रवाल के साथ राहत कार्य में साथ दिया। उन्होंने पशुधन, गोवंश, गोधन की स्थिति देखी और कहा अभी इन सब गोपालकों को चारा, पशु आहार पहुंचना बहुत जरूरी है। विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग शीघ्र चिंता करके अभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 600 गोपालक परिवार प्रभावित है। इनके लिए शीघ्र मदद पहुंचाई जायेगी| नौगांव विभाग गोरक्षा प्रमुख गोपाल शर्मा जी व होजाई जिला गोरक्षा प्रमुख धर्मेन्द्र चौधरी जी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गोपालकों की सूची तैयार की व्यवस्था कर रहे हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल