फॉलो करें

छत्तीसगढ़: पिकअप पलटने से 15 आदिवासियों की मौत, वाहन 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरा, 25 से ज्यादा घायल

291 Views

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कवर्धा में तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. सभी आदिवासी समाज से बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.

घटना कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार 20 मई को हुई, जब एक तेज रफ्तार पिकअप के खाई में गिरने से 15  लोगों की मौत हो गई. पिकअप में 40 लोग सवार थे. मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. बताया जा रहा है कि पिकअप सवार मजदूर तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे. घटना बाहपानी ग्राम के पास हुई. पुलिस की टीम अभी घटनास्थल पर पहुंची है.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल