फॉलो करें

डॉ.प्रेमशंकर त्रिपाठी ने किया ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ का लोकार्पण

212 Views
कोलकाता, 12 अगस्त: ‘शब्दाक्षर’ फेसबुक केन्द्रीय पेज के आभासी पटल पर अंतराष्ट्रीय साहित्यकार डॉ.प्रेम शंकर त्रिपाठी ने शनिवार की संध्या संस्था मुख्यालय कोलकाता से प्रकाशित होने वाली ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ के जुलाई-सितम्बर त्रैमासिक अंक का भव्य लोकार्पण किया। 25 राज्यों में साहित्यरत ‘शब्दाक्षर’ संस्था के साहित्यकार पदाधिकारियों में से अनेक ने पत्रिका लोकार्पण में सहभागिता की। पत्रिका के प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने आभासी पटल को संबोधित करते हुए बताया कि यह पत्रिका 4 वर्ष से अनवरत प्रकाशित हो रही है और इसका प्रसारण क्षेत्र लगभग संपूर्ण भारत है। पत्रिका के संपादक डॉ. आदर्श प्रकाश ने पत्रिका के प्रारूप पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि, शब्दाक्षर संस्था के व शब्दाक्षर पत्रिका के भी संरक्षक डॉ. प्रेमशंकर त्रिपाठी ने प्रस्तुत अंक में क्रांतिकारी चंद्रशेखर ‘आजाद’ पर जो आलेख लिखा है,वो संजो कर रखने वाला है। सह संपादक सत्येंद्र सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को पत्रिका में प्रकाशन हेतु स्तरीय रचनाएँ भेजने हेतु अनौचरिक रूप से आभार जताया और इस बात पर सन्तोष व्यक्त किया कि संस्था के सदस्यों को यह पत्रिका डाक द्वारा नियमित उनके घर तक पहुंचाई जाती है। पत्रिका की उप संपादक एवं राष्ट्रीय साहित्य मंत्री अनामिका सिंह ने पत्रिका में प्रूफ की गलतियां न होने के लिए अपने साथ संयुक्त सम्पादक व प्रदेश साहित्य मंत्री उत्तर प्रदेश सुमन सुरभि की सक्रियता की सराहना की। ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ के लोकार्पण वक्तव्य में डॉ.प्रेमशंकर त्रिपाठी ने इस बात पर हर्ष जताया कि ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ का यह लगातार 15वां अंक है। संस्था व पत्रिका संरक्षक  डॉ.त्रिपाठी ने आभासी पटल से ‘शब्दाक्षर फेसबुक पेज’ पर भी  लाइव सुन रहे बड़ी संख्या में जुड़े संस्था सदस्यों व पदाधिकायों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, पत्रिका की शुरुआत में पत्रिका के प्रधान संपादक व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जब मुझसे पत्रिका प्रारूप पर चर्चा की तो मैंने उन्हें मासिक पत्रिका के निर्णय को बदल कर पत्रिका को त्रैमासिक करने का परामर्श दिया था, जिससे प्रकाशन की हड़बड़ी में पत्रिका को सामग्री स्तर से समझौता न करना पड़े। संस्था संरक्षक डॉ. त्रिपाठी ने सम्पादक मंडल को निर्देशित करते हुए कहा कि पत्रिका में संस्था के युवा रचनाकारों को स्थान देकर हमें कल के उत्कृष्ट साहित्यकारों का बीजारोपण करने की भूमिका निभानी चाहिए। डॉ. त्रिपाठी ने तुलसी जयंती की पूर्व संध्या पर पत्रिका लोकार्पण करने का निर्णय लेने के लिए संस्था संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा शब्दाक्षर पत्रिका के प्रधान संपादक रवि प्रताप सिंह की दूरदर्शिता की सराहना की। पटल का तकनीकी व साहित्यिक संचालन पत्रिका की उप सम्पादक व राष्ट्रीय साहित्य मंत्री अनामिका सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन ‘शब्दाक्षर महाराष्ट्र’ की प्रदेश अर्थ मंत्री सीमा त्रिवेदी ‘असीमित’ ने किया। दूसरा सत्र काव्य सत्र के रूप में आयोजित हुआ। काव्य सत्र की अध्यक्षता, काव्य मंचो के सुपरिचित हस्ताक्षर शब्दाक्षर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्यामल मजूमदार ने की। लोकार्पण सत्र में शामिल नामों के अतिरिक्त काव्य पाठ करने वालों में शामिल थे, चड़ीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रंजन तेजी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कनकलता तिवारी, जिला अध्यक्ष लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश शशिकांत मिश्र ‘शशि’, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बलवान सिंह ‘मानव’, जिला अध्यक्ष आजमगढ़,उत्तर प्रदेश डॉ.अंकुर सहाय अंकुर, वनीता झारखंडी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़, की जिला अध्यक्ष कामना पाण्डेय व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निशान्त सिंह ‘गुलशन’।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल