फॉलो करें

दिल्ली-NCR में लोगों का गर्मी से बुरा हाल; 43 डिग्री के पार हुआ

70 Views

नई दिल्ली, मार्च, अप्रैल व मई भले ही अपेक्षाकृत ‘ठंडे’ रहे हों, लेकिन जून में गर्मी लगातार बढ़ रही है। कमोबेश रोज तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। आलम यह है कि दिल्ली में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। शुक्रवार को भी कहीं दिन का तापमान 42 तो कहीं 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। मौसम विभाग की मानें तो अभी सप्ताह भर गर्मी ऐसे ही बढ़ती रहेगी।

शुक्रवार को भी दिन भर आसमान साफ रहा। सुबह ही सूरज निकल गया था। दिन चढ़ने के साथ साथ धूप और तीखी होती चली गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 64 से 31 प्रतिशत तक रहा।

सबसे गर्म रहा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

दिल्ली का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स क्षेत्र शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पीतमपुरा, नजफगढ़, रिज व मुंगेशपुर जैसे इलाकों का तापमान क्रमश: 42.9, 42.9, 42.5 और डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुछ जगहों पर शनिवार को बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, दिन के समय आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में एक दो जगह बहुत हल्की बारिश भी हो सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 152 रहा। इस स्तर की हवा को ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है। दिल्ली के चार इलाकों में एक्यूआइ 200 के पार यानी ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल