फॉलो करें

दुमदुमा के भाजपा के नेता सुरेन्द्र यादव की अकस्मात मृत्यु से अंचल में शोक

71 Views
दुमदुमा के सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के सक्रिय सदस्य सुरेन्द्र यादव (54) की अकस्मात मृत्यु से अंचल में शोक की लहर फैल गई । वह दुमदुमा के  अखिल असम भोजपुरी युवा छात्र परिषद के  सभापति, दुमदुमा भाजपा मंडल के पूर्व सचिव तथा वर्तमान दुमदुमा बूथ कमिटी 73 के सभापति के पद पर आसीन थे। इसके अलावा उनका दुमदुमा के  डा राजेन्द्र प्रसाद हाई स्कूल के संचालन समिति के सभापति के रूप में सक्रिय रूप से  योगदान  रहा। विगत कुछ दिनों से वह मधुमेह और  रक्त चाप की बीमारी से  जूझ रहा था। आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद  उनका निधन हो गया। सुरेन्द्र यादव के निधन पर दुमदुमा प्रेस क्लब, तिनसुकिया जिला साहित्य सभा, दुमदुमा के  विधायक रुपेश ग्वाला, भोजपुरी युवा छात्र परिषद के आंचलिक एवं जिला समिति, दुमदुमा के अखिल  भारतीय मध्यदेशीय वैश्य समाज ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। मिलनसार और शांत स्वभाव के सुरेन्द्र यादव दुमदुमा के प्रतिष्ठित व्यवसायिक दिवंगत बिंदा प्रसाद यादव के कनिष्ठ पुत्र  अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री, दो पुत्र छोङ गये है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल