फॉलो करें

दुमदुमा में भाजपा ने जीत का परचम लहराया भाजपा के रूपेश ग्वाला ने कांग्रेस के दुर्गा भूमिज को पछाड़ा

305 Views
दुमदुमा 2 मई : असम विथान सभा 2021 चुनाव में दुमदुमा विधानसभा 125 न. क्षेत्र से इस बार भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी को हराकर जीत हासिल किया है। भाजपा के उम्मीदवार रूपेश ग्वाला ने इस बार चुनाव जीत कर दुसरी बार भाजपा का परचम लहराया है। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले दुमदुमा विथान सभा क्षेत्र में भाजपा ने 2011 के बाद दुसरी बार जीत हासिल करने में सफलता मिली है। भाजपा के प्रत्याशी रुपेश ग्वाला ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार व वर्तमान विधायक दुर्गा भूमिज को 8081 मत से हरा कर जीत हासिल किया।
2021 के इस बार के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रूपेश ग्वाला को 48872 मत , कांग्रेस के दूर्गा भूमिज को 40791 वोट, मिला वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पार्टी से बगावत करके लखेश्वर मोरान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते हुए 15224 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं असम जातीय परिषद के प्राथी सुरेश भूमिज को 4321 , निर्दलीय उम्मीदवार क्रमशः कनक चेतिया को 2174 , राजेश किसान को 1693, देवजीत मोरान को 921वोट मिला। इस बार नोटा मे 3180 वोट गिरा। दुमदुमा विथान सभा मे कुल 1 17 176 मतदान हुआ था।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल