फॉलो करें

दुमदुमा में विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण , पौधा वितरण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के साथ विश्व पर्यावरण दिवस” का मनाया गया।

208 Views
दुमदुमा प्रेरणा भारती 6 जून  :– सम्पूर्ण देश के साथ साथ दुमदुमा में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । दुमदुमा अंचल में विभिन्न दल संगठनों, विद्यालयों में विश्व पर्यावरण दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। दुमदुमा महाविद्यालय में आज विज्ञान शाखा, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा असम विज्ञान सोसायटी, रूपाई साइडिंग शाखा के सहयोग से “विश्व पर्यावरण दिवस” ​​मनाया गया। इस अवसर पर व्याख्यान में मुख्य वक्ता रहे सेवानिवृत्त विज्ञान शिक्षक तरुण बरठाकुर ने कहा कि स्वच्छता छात्रों को अपनी पढ़ाई में एकग्रता करने में मदद करती है। पर्यावरण को स्वस्थ और उपचारात्मक रखना बहुत जरूरी है। छात्रों के बीच प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता का उद्घाटन भाषण कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कमलेश्वर कलिता ने दिया।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कमलेश्वर कलिता ने पर्यावरण प्रदूषण एवं संरक्षण पर ध्यानाकर्षण वक्तव्य दिया। कार्यक्रम में असम विज्ञान सोसायटी, रूपाई साइडिंग शाखा सचिव रातुल गोगोई, राष्ट्रीय सेवा योजना योजना अधिकारी डॉ. जलील चौधरी भी अपना वक्तव्यपदान किया ।कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक , शिक्षयित्री, छात्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र शामिल हुए। इससे पहले कॉलेज परिसर की सफाई की गई और पौधे रोपे गए।क्विज प्रतियोगिता में दिलदार हुसैन, नीतीश तालुकदार और नर्मदा तांती ने जीत हासिल की। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पल्लबी तांती, द्वितीय जनमनी काकती और तृतीय स्थान  नितीश तालुकदार व पुरवज्योति नायक ने  प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेता क्रमशः मेघाली बोरा, फरीना खातून और विवेक बरुआ रहे। विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुस्तकें प्रदान की गईं। कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर प्रदीप नेवार ने किया। प्रोफेसर शताब्दी दत्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
वहीं इस अवसर पर दुमदुमा स्थित सेंट मैरीज हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के बीच पोस्टर ड्राइंग प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इससे पहले स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर मार्था टैलेन, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर काइनी कैरोलीन, शिक्षक- शिक्षयित्री, राष्ट्रीय शिक्षार्थी बल तथा स्काउट्स एंड गाइड्स के कैडेट्स ने स्कूल परिसर में पौधे लगाए। बाद में स्कूल के विद्यार्थियों को नई दिल्ली में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
असम जातियतावादी युवा छात्र परिषद दुमदुमा आंचलिक समिति ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दुमदुमा शाखा साहित्य सभा के प्रांगण में वृक्षारोपण किया। इस दौरान परिषद के सचिव हीरक ज्योति मोरान , सहसचिव छत्रपति मोरान , सहित परिषद के कई सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी ओर असम विज्ञान समिति, दुमदुमा शाखा के सौजन्य से तथा दुमदुमा जातीय विद्यालय और वीर राघव मोरान सरकारी आदर्श महाविद्यालय के सहयोग से दुमदुमा जातीय विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 मनाया गया । विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर छात्र छात्राओं के बीच चित्रांकन और कुईज प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न विज्ञान माडल तथा विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्र प्रदर्शन किया अखिल असम छात्र संस्था दुमदुमा टाउन मंडल ने दुमदुमा बंगीय विधालय प्रागंण में वृक्षारोपण किया विधालय के अध्यक्ष एवं छात्र संस्था टाउन के अध्यक्ष रियाज आलम मौजूद रहे। दुमदुमा प्रगति शाखा ने भी वृक्षारोपण तथा घरों में वृक्ष देकर वृक्ष लगाने का प्रोत्साहित किया।रुपाई साइडिंग स्थित मॉडर्न अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले खतरा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।सभी छात्र छात्राओं को पौधा दे कर पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया तथा विधालय प्रागंण वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में प्लास्टिक तथा उससे बनी समाग्री को उपयोग से परहेज़ करने पर बल दिया।रुपाई साइडिंग तीन आली में पर्यावरण दिवस पर नुक्कड़ नाटक किया गया। दुमदुमा लोटस एकादमी में पर्यावरण दिवस पालन किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल